Jim corbett's new season is now open for 2018 -2019


जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क का नया सत्र 2018-2019 चालू हो गया हैं

 नेशनल पार्क अपने रात्रि विश्राम के लिए फिर से सुर्खियों में है क्योंकि कॉर्बेट नेशनल पार्क की पहचान यहां के नाइट स्टे से होती है घने जंगलों के बीच में बने हुए रात्रि विश्राम गृह कॉर्बेट को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान प्रदान करते हैं

इस बार पार के खुलते ही हम लोग भी बेहद खास ढिकाला जोन को जानने और नए मेहमानों के स्वागत के लिए पार्क के अंदर पहुंचे,क्योंकि पार्क लगभग 5 से 6 महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है,यह टाइम वर्षा ऋतु का होता है पार्क के अंदर उपयुक्त सड़के नहीं होने के कारण बरसात के समय में फारेस्ट डिपार्टमेंट के द्वारा बनाए गए  लकड़ी के पुल भरी बरसात में जमीदोष हो जाते हैं इसलिए इतने बड़े अंतराल में पार्क के अंदर काफी परिवर्तन हो जाते हैं जिनमें कई नऐ मेहमान पार्क में बढ़ जाते हैं



सर्दी का मौसम आने के कारण पार्क के अंदर जानवरों की चहल कदमी काफी बढ़ जाती है 

इसी तरह से पार्क  के जानवरों का यहां आने वाले पर्यटक से एक घनिष्ठ संबंध हो गया है ऐसा लगता है कई बार कि यह जानवर भी देश विदेश से आने वाले पर्यटओं का 6 महीने के लंबे अंतराल के बाद बेसब्री से इंतजार करते हैं और यही चीजें इस पार्क के सौंदर्य को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करती है

मेरा सौभाग्य है की मेरा जन्म इस इस विशालकाय नेशनल पार्क मैं हुआ मेरे माता पिता मेरे जन्म से भी पहले से यहां अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं हमारा यहां के जानवरों से और  प्रकृति के मित्रों से एक घनिष्ठ संबंध है जब भी इस पार्क के नए सत्र का आरंभ होता है तो सत्र का शुभारंभ यहां हर वर्ष एक उत्सव के रूप में किया जाता है जिसमें कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास के क्षेत्र और गांव में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए विभिन्न आयोजन सामाजिक स्तर पर किए जाते हैं यह आयोजन सरकार नहीं कराती बल्कि यह आयोजन यहां रहने वाले ग्राम वासी अपने स्तर पर कराते हैं क्योंकि इस पार्क के जानवरों से यहां के लोगों का एक घनिष्ट संबंध है


Comments